फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में होम क्वारंटीन लोगों के डाटा फीडिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी के लिए किए गए सर्वे के आधार पर तैयार किए गए डाटा की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। डाटा फीड होने के बाद उनके नंबरों को जीपीएस से जोड़कर मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए 400 के करीब पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस की संख्या में 100 से अधिक हो गई है। ऐसे में कांटैक्ट ट्रेसिंग किया जाना आवश्यक हो गया है। जिसके लिए डीएम राजेश कुमार ने हर गांव में शिक्षकों की तैनाती कर कंटेनमेंट जोन में उन्हें कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य सौंपा है। इनके द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर लोगों को होम क्वारंटीन कर उनकी निगरानी किया जाना है। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर को गूगल फार्मेट पर भरना है। जो सीधे बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम पहुंचेगा। वहां इन नंबरों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जीपीएस सिस्टम से जुड़ने के बाद कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे होम क्वारंटीन हुए लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। अगर होम क्वारंटीन किया गया व्यक्ति निर्धारित दूरी से अधिक दूरी तक सफर करता है। पुलिस उसके घर पहुंचेगी और उसे चेतावनी देगी। साथ ही उसके मोबाइल पर उसका चालान भेजा जाएगा। जिसकी रकम संबंधित को जमा करनी पड़गी। इस योजना के तहत सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों का सर्वे हो चुका है उनके डाटा फीडिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। डीएम, राजेश कुमार ने बताया कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों के डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि दो दिन में डाटा फीड होने के बाद इनकी ट्रैकिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी यह कार्य शहर और इसके आसपास ही शुरू होगा। क्योंकि गांव में लगाए गए शिक्षकों को अभी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें