फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा के कार्यकर्ताओं ने निकाली जनसंपर्क यात्रा

Sat, 07 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के डीएवी महाविद्यालय में नौ फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसंपर्क यात्रा निकालकर लोगों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


नगर के मेहता पार्क से हिंदू संमेलन की सफलता के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, चौक, बड़ादेव, एलवल आदि जगहों का भ्रमण करते हुए पुन: मेहता पार्क पहुंची।

हाथों में भगवा झंडा लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता लोगों ने नगरवासियों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील किया। डा. राकेश राय ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रवादी शक्तियों को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सभी को डीएवी मैदान में पहुंचना होगा। कहा कि देश और समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी जी महाराज राष्ट्रवाद के महानायक हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार सिंह साधु, हरिबंश मिश्रा, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर, नगर प्रभारी जगदंबा बाबा, नगर संयोजक मिथिलेश कुमार चौरसिया, सुधाशंकर राय, शिवप्रकाश चौबे आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें