फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन से किया जाएगा सृजन

Sat, 07 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन से ही जिले के विकास का जो ख्वाब देखा था, उसे पूरा होने का समय अब नजर आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि आने वाले दिन में आजमगढ़ प्रदेश का आदर्श जिला होगा।
विज्ञापन


एक विजन लेकर राजनीति में निर्वाचित हुआ था। अब सृजन करने का मौका मिला है। ये बातें शनिवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सूबे के कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहीं।

उन्होंने जिले की जनता का आभार जताते हुए कहा िक जनता ने उन पर विश्वास किया। इसका परिणाम है कि जिले में विकास कार्यों की झड़ी लग गई। उद्योग विहीन हो चुके जिले को मिल की सौगात भी मिली।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्थापना पर पूछे जाने पर कहा कि जमीन के मिलने पर विश्वविद्यालय की घोषणा की जाएगी। इसके लिए 150 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

बोले जिले के विकास के लिए सभी राज्यसभा सांसदों की निधि नेता जी के संसदीय क्षेत्र में विधायकों के जरिए स्थानांतरित होने लगी है। शिलान्यास समारोह में विकास कार्यों के लिए जितनी घोषणाएं आजमगढ़ में हुईं, उतनी इटावा, मैनपुरी के लिए नहीं की गई हैं।

बताया, चीनी मिल अगले सत्र में पेराई शुरू कर देंगी। सभी कार्य मार्च से पहले शुरू हो जाएंगे। किसी भी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जनता योजनाओं में होने वाली धांधली, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की सूचना उन तक पहुंचाए। प्रेसवार्ता में परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पार्टी के प्रांतीय सदस्य नफीस अहमद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें