फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा धक्का, हायर सेंटर जाते समय रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित ट्रामा सेंटर के पास सोमवार की देर रात 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप सवार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हॉयर सेंटर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव निवासी विकेश उर्फ बबलू (28) पुत्र फूलचंद ने ट्रामा सेंटर के पास ही चाय, समोसा व मिठाई की दुकान कर रखी थी। सोमवार की रात 12 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। कुछ ही दूर पहुंचा था कि शाहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में विकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल ट्रामा सेंटर फूलपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विकेश की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें