फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुर्वासा धाम मेला क्षेत्र से दो किमी पहले रोके जाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में लगने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम निजामाबाद और सीओ फूलपुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई। बैठक पुलिस चौकी परिसर में हुई, जिसमें क्षेत्रीय लोगों और समिति सदस्यों ने भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेले के दौरान पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती पर सहमति बनी।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि भारी वाहनों को मेले क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मेले के बाहर की जाएगी। ऋषि दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा ऋषि समिति के प्रबंधक बलराम तिवारी ने सुझाव दिया कि मेले का संचालन वर्ष 2015 की तर्ज पर किया जाए। बैठक में तहसीलदार निजामाबाद, कोतवाल सच्चिदानंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें