फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 33 केवी लाइन खराब, 12 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। विद्युत उपकेंद्र पवई की 33 केवी लाइन बृहस्पतिवार की रात खराब हो गई। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते फॉल्ट का पता लगाने और मरम्मत में बाधा आ रही है। रात करीब 12 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे गावों में अंधेरा छा गया। बिजली निगम के लाइनमैन बारिश के बावजूद पोल पर चढ़कर खराबी ठीक करने में जुटे हैं। अवर अभियंता राज कुंवर भगत ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही मरम्मत कार्य तेजी से पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया की बारिश के मौसम में यह समस्या आम हो गई है। जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें