माहुल नगर पंचायत में अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अरविंद चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों पर छापा मारा गया।
स्वास्थ्य टीम यहां के पवई रोड स्थित डाॅ. जीके राव बंगाली के यहां पहुंची ही थी कि अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम धड़ाधड़ बंद होने लगे।
बता दें कि डाॅ. अरविंद चौधरी के नेतृत्व में आई टीम का वाहन नगर के पवई रोड पर पुलिस चौकी के बगल स्थित आदर्श पैथोलॉजी के सामने आकर रुकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही पैथोलॉजी संचालक शटर बंद कर वहां से फरार हो गया। उसके बाद थोड़ी दूर स्थित डाॅ. जीके राव बंगाली के यहां जब अतिरिक्त सीएमओ पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।
उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह को दिया। जहां वह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। जहां क्लीनिक पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसकी सूचना किसी ने भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर को दिया जहां वह पहुंचे। उनके आग्रह पर बंगाली को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।