फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: देर रात खेत से गेहूं काटकर लौट रहे किसान को वाहन ने रौंदा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 08 Apr 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

अहरौला थाना क्षेत्र के किसान तिलकधारी चौरसिया गांव के पास स्थित ढाबे के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खेत से गेहूं काट कर साइकिल से घर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
देर रात खेत से गेहूं काटकर लौट रहे किसान को वाहन ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में बीती रात खेत से गेहूं काटकर लौट रहा किसान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीरावस्था में ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। किसान की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मंदिर में तोड़फोड: अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के किसान तिलकधारी चौरसिया गांव के पास स्थित ढाबे के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खेत से गेहूं काट कर साइकिल से घर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे घायल तिलकधारी को फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग तिलकधारी का शव लेकर घर चले आए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। तिलकधारी के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। किसान की मौत से परिवार के सदस्यों का हाल बेहाल है। मृतक का छोटा पुत्र दिव्यांग है। वहीं मृतक के पुत्र दीपचंद चौरसिया ने अहरौला थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें