फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हनुमान जयंती पर जागरण, सुंदरकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गोठा हनुमानगढ़ी, रामघाट हनुमानगढ़ी और रोजवेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बृहस्पतिवार की रात जागरण, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं दोहरीघाट रोडवेज परिसर हनुमान मंदिर में भव्य भक्ति जागरण में देवरिया से आए गायक रूदल और ज्योति मिश्रा ने बम बम बोल रहा है काशी और अन्य भक्ति गीतों से समां बांध दिया।फिर कलाकारों नेशिवतांडव, काली की हूंकार, हनुमान जन्मोत्सव और राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर वहां मौजूद श्रध्दालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।श्रध्दालु पूरी रात भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।मृत्युंजय त्रिपाठी, गुड्डु वर्मा, धर्मेंद्र, धीरज, धर्मेश पाठक, मनीष, अभय, सत्यपाल राज आदि आयोजकों के सहयोग से जागरण को सफल बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें