फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश फिर एप बंदकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। एक ऑनलाइन कंपनी द्वारा मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराने और फिर एप बंद कर फरार होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को दर्जनों युवाओं ने अहरौला थाने पर पहुंचकर कंपनी के तथाकथित एरिया मैनेजर डॉ. एके यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों में पकड़ी गांव निवासी संदीप मौर्य समेत कई अन्य युवा शामिल हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. एके यादव ने एक बैठक में युवाओं को 15,000 रुपये प्रति व्यक्ति निवेश करने पर जल्द ही मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था। इस योजना के तहत रोजाना 500 रुपये खाते में आने का वादा किया गया था।
विज्ञापन

अहरौला क्षेत्र के करीब 700 लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया, जिससे अनुमानित 2.5 से 3 करोड़ रुपये का निवेश क्षेत्र से हुआ।
अब कंपनी का एप बंद हो गया है और संपर्क के सभी माध्यम बंद कर दिए गए हैं, जिससे निवेशक भारी नुकसान में हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई लोगों ने अपनी संपत्तियां गिरवी रखकर कंपनी में पैसा लगाया था। अब वे सभी डॉ. एके यादव और अन्य जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका पैसा वापस मिल सके।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसके द्वारा इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें