मुकेेरीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी व्यापार सभा जिला कमेटी की बैठक में परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि हम व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
व्यापारियों ने बिजली कटौती और बाट-माप विभाग द्वारा बेवजह परेशान करने की शिकायत परिवहन मंत्री से की।
मंत्री ने व्यापारियों से कहा कि यदि कोई विभाग मनमानी करता है तो उसका एकजुट होकर विरोध करें और हमें सूचित करें। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने व्यापारियों से कहा कि वे निडर होकर व्यापार करें। यदि कोई समस्या हो तो अवगत कराए।
समाजवादी व्यापार सभा मंडल आजमगढ़ के प्रभारी नवारूल चटर्जी ने कहा कि सपा में ही व्यापारियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि व्यापार सभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन दिसंबर में जिले में होगा। उन्होंने इसे सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता चंद्रभान गुप्ता और संचालन वैभव वर्मा ने किया।
मौके पर मनोज बरनवाल, सुआल प्रसाद गोंड, कमल गुप्ता, अब्दुल कलाम, संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता, कमल गुप्ता, अनूप बरनवाल, प्रेमचंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।