फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हस्त शिल्प पुरस्कार के लिए हुए चयनित

Thu, 01 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
राष्ट्रीय हस्त शिल्प पुरस्कार
विज्ञापन
 जिले के लोग अभी जिलाधिकारी सुहास एलवाई की सफलता के जश्न में डूबे ही थे कि राष्ट्रीय हस्त शिल्प कला पुरस्कार ने जनपदवासियों को एक बार फिर इतराने का मौका दे दिया। गुरुवार को घोषित राष्ट्रीय हस्त शिल्प कला पुरस्कार में ब्लैक पाटरी से जुड़े निजामाबाद कस्बे के सोहित प्रजापति को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति भवन में नौ दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद मुहल्ले के सोहित प्रजापति बचपन से ही अपने इस पुश्तैनी धंधे से जुड़े हुए हैं।सोहित प्रजापति स्वीटजरलैड में आयोजित मीट इंडिया कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं। इसके अलावा अमर उजाला के मेक इन यूपी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

गुरुवार को घोषित हुए राष्ट्रीय हस्त शिल्प पुरस्कार में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पांच लोगों को चयनित किया गया है। जिसमें ब्लैक पाटरी उद्योग से सोहित प्रजापति को चयनित किया गया है। सोहित प्रजापति की इस सफलता पर युवा भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव ने बधाई दी है। सोहित प्रजापति का कहना है कि उन्हें मेल के जरिए पुरस्कार मिलने की सूचना मिली। इसके बाद देर शाम को फोन भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें