फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की तनी चादर, रेंगते रहे वाहन

Thu, 01 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोहरे की तनी चादर, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
कोहरे के चलते बुधवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे के चलते सुबह दस बजे से पहले सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वहीं साढ़े दस बजे के बाद निकली धूप लोगों के लिए संजीविनी का काम कर रही है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर यात्री अलाव की कमी से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


सुबह कोहरे के चलते सड़क पर कुछ भी नहीं दिख रहा था। हालत यह रही कि वाहन रेंगते हुए अपने गंत्वय को पहुंचे। वहीं रोडवेज, रेलवे स्टेशन, नरौली, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी, सिधारी हाइडिल और टैक्सी स्टैंड पर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में न किए जिसके चलते लोग ठंड से परेशान रहे।

सठियांव : ठंड बढऩे से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते वाहन रेंग रहे थे। उधर दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में गन्ने से लदा ट्रक पुलिस चौकी के पास कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


मेजवां : मौसम का तेवर बदलते ही नगर और ग्रामीण इलाकों में आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अलसुबह कोहरा से जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो जा रही हैं, वहीं लोग अपने गंत्वय को देर से पहुंच रहे हैं। ठंड बढ़ने से बच्चों को लेकर अभिभावक परेशान हैं। ठंड से बचने के लिए नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें