फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कूटरचना कर 11 लाख की किया था धोखाधड़ी, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपित एक अभियुक्त को पुसिल ने रविवार को जीयनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। मामला लगभग 11 लाख रुपये के धोखाधड़ी का है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

14 मार्च 2023 को लखनऊ के नादरगंज स्थित एक कंपनी के अमरेंद्र सिंह ने तहरीर दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह कंपनी में रिकवरी एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। कंपनी मुर्गीदाना का उत्पादन व विक्रय का कार्य करती है। जीयनपुर कोतवाली के भटौली इब्राहिमपुर निवासी अमित सिंह कंपनी पर आए और कमीशन एजेंट बन कर व्यवसाय करने की इच्छा जताया।
नियमानुसार निर्धारित डीलर डाटाशीट भरकर मुर्गीदाना का व्यवसाय विगत काफी समय से करने लगे। इसके बाद कंपनी का 11.48 लाख रुपये बकाया लगा कर काम बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी उन्होंने भुगतान नहीं किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रविवार को पुलिस ने नामजद अमित सिंह को जीयनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। अमित ने कंपनी के लेजर में कूटरचना कर उक्त धनराशि की धोखाधड़ी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें