फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुअों से आशीष ले हुए िनहाल

Fri, 31 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में आदि काल से ही गुरु की महत्ता रही है।  तब से ही हम गुरु की पूजा करते चले आ रहे है। गुरु के बिना ज्ञान पाना संभव नहीं है। शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर विभिन्न संस्थाओं ने अपने- अपने तरीके से गुरुओं को सम्मान दिया। किसी ने गुरु को सम्मानित कर अपने धर्म का पालन किया, तो किसी ने पौधा लगाया।   
विज्ञापन

  गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने प्रात: काल विविध कार्यक्रम आयोजित किए । संगीत, चित्रकला,  साहित्य एवं नाट्य से संबंधित गुरुजनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी विनोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात बरनवाल, सुनील मिश्रा, मनोज अस्थाना, अरविंद बरनवाल, जितेंद्र सिंह, सुमन अस्थाना आदि उपस्थित रही। उधर भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुहल्ला एलवल में अग्रवाल भवन पर, हरबंशपुर स्थित ग्रीन गार्डेन में योग साधकों ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर भारत स्वाभिमान न्यास के प्रभारी अरुण, लवकुश, दिनेश कुमार, लौटू, रामजी, कन्हैया, श्रीमती भानमति, सिद्धांति सिंह, मीरा पाठक आदि उपस्थित रही। उधर दीवानी न्यायालय परिसर में गुरु पूर्णिमा पर दीवानी न्यायालय अभिभावक संघ के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में दीवानी परिसर में पौधे लगाए गए। इस मौके पर इंद्र बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह, जगजीत पांडेय, रवींद्र पांडेय, विनय मिश्र, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। इसी क्रम में कालीचौरा स्थित साई मंदिर पर डा. अनिल सिंह के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। भक्तों ने सांईं बाबा का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में साई भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार शिव मंदिर पर यज्ञ और अर्चन पूजन किया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार बनरपुरवा गहजी कुटी पर मौनी बाबा के शिष्यों के रेला लगा रहा। लोगों ने अपने गुरू मौनीबाबा की पूजा कर आर्शीवाद लिया। दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने भी मौनी बाबा की आरती उतारी। कहा कि बिना गुरू के ज्ञान संभव ही नहीं है। इस अवसर पर बाबू हरनायक सिंह, विजयशंकर दूबे, बेचू सिंह, बालकदास, अलंकार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें