फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमत समागम का आयोजन 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय श्री गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी की तपस्थली ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में 25 मार्च से शुरू होने वाले सालाना गुरमत समागम की तैयारी जोरों पर जारी है। पूरे गुरुद्वारा की रंगाई पुताई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निजामाबाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में 25, 26 और 27 मार्च को सालाना महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया है। इसमें देश के कोने-कोने से सिख संगत का महान गुरमत समागम में आगमन होता है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद की सिख संगत सालाना महान गुरमत समागम की तैयारी के लिए देश के कोने-कोने पहुंच कर जानकारी देने के लिए निकल चुकी हैं। जो लोगों को गुरमत समागम में पहुंचने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। सालाना महान गुरमत समागम में पहले दिन अखंड पाठ साहिब के साथ दूसरे दिन सुखमणि साहिब के पाठ के साथ रैन सभाएं, कीर्तन, तीसरे दिन अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ साथ कीर्तन दरबार, कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें