फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीएसटी चोरी में आरोपी बिहार से गिरफ्तार दो लाख नकद और नकली दस्तावेज बरामद

विज्ञापन
जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार। संवाद - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
आजमगढ़। जीएसटी चोरी मामले में भागे आरोपी राजेश कुमार को कंधरापुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश जिला पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 झिटकहिया का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये नकद और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं, एक अन्य भागे हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि जीएसटी चोरी करने वाले फर्मों और व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
तीन सितंबर 2025 को राज्यकर सचल दल और पुलिस द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सामने आया था कि बोगस फर्मों के नाम पर फर्जी इनवॉयस और ई-वे बिल बनाकर ओल्ड आयरन स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
जांच में सामने आया कि विद्या ट्रेडर्स रायपुर (छत्तीसगढ़) और अविराज ट्रेडिंग शिमला (हिमाचल प्रदेश) समेत अन्य लोगों द्वारा फर्जी जीएसटी पंजीकरण और सरकारी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर संगठित तरीके से कर चोरी की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें