फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली पृथ्वी का आभूषण, संक्षरण सबकी जिम्मेदारी : एके शर्मा

विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद छात्रा की पेटिंग देखते नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
विज्ञापन
आजमगढ़। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को 65 लाख पौधों रोप गए। मुख्य अतिथि नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में 65 लाख पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। हरियाली पृथ्वी का आभूषण है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कोटवा में राजकीय उद्यान में नोडल अधिकारी जीएस नवीन कुमार ने पौधरोपण किया। गंभीरवन के एसकेपी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद को आठ जोन में बांटा गया था।
विज्ञापन

जिले में रोपी गई कई वाटिकाएं
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन वर्मा ने बताया कि वन विभाग और 26 अन्य विभागों के सहयोग से मिशन छाया, समृद्धि वन, समरस वन, वंदे मातरम् वाटिका, महर्षि चरक औषधि वन, कपि वन, ग्रीन चौपाल और एक पेड़ गुरु के नाम जैसे विभिन्न थीम आधारित वन विकसित किए गए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिलनी नदी के दोनों तटों पर लगभग 60 किलोमीटर क्षेत्र में भी पौधरोपण कराया गया। हरितिमा एप-04 के माध्यम से पौधों की जियो टैगिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें