फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश का भव्य दर्शन-पूजन

विज्ञापन
श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कटरा-सब्जी मंडी स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार की शाम को आस्था और भक्ति के माहौल में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश का दर्शन-पूजन कराया गया।
विज्ञापन

बंगलुरु से पधारे स्वामी स्वामी प्रकाशानंद के नेतृत्व में वेदाचार्यों की टीम पवित्र अंश को लेकर पहुंची। यहां आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजा एवं पंचद्रव्य से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ हुआ और बाद में आरती उतारी गई।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर रवींद्रनाथ बरनवाल ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक विनय प्रकाश गुप्त ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त रामबाबू, अशोक खंडेलिया, इंदु भूषण, अजय, सौरभ आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें