फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत में निशाने पर रही सरकार

विज्ञापन
मिर्जापुर ब्लाक के नेवादा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते प्रदे? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस की ओर से शनिवार को मिर्जापुर ब्लाक के नेवादा में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश की सरकारें वक्ताओं के निशाने पर रहीं। वक्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

किसान पंचायत के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मणीन्द्र मिश्र रहे। विश्व विजय ने कहा कि तीनों किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर 88 दिनों से किसान आंदोलित हैं। परंतु सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, आशुतोष द्विवेदी, राना खातून, आशुतोष रजत, अमर बहादुर यादव, अबू जैद, ओम प्रकाश यादव, रमाशंकर शर्मा, राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें