फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले आठ लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
सरायमीर कस्बा में बिजली चेकिंग करती विजिलेंस की टीम। संवाद
विज्ञापन
प्रवर्तन दल और बिजली निगम की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से सरायमीर, फूलपुर और रानी की सराय क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी करने वाले आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि विजिलेंस प्रभारी शिवनाथ यादव के साथ कस्बा सरायमीर के हाईलाइन लास फीडर टाउन के मोहल्ला पुराना थाना, पठान टोला, हाजीपुर में मॉर्निंग में संयुक्त चेकिंग की गई। यहां 25 परिसरों को चेक किया गया।
बिना कनेक्शन और बाइपास के जरिए बिजली चोरी करते आठ लोग पाए गए। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फूलपुर के जगदीशपुर में 44 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और 2.10 लाख रुपये का बकाया वसूला गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीओ वीरेंद्र कुमार मौर्य, जेई राघवेंद्र यादव मौजूद रहे। इसी प्रकार जेई रानी की सराय ने स्थानीय बाजार, घाटी पट्टी, सोनवारा में चेकिंग अभियान चलाया। बकाए पर 18 कनेक्शन काटे गए और बकाएदार उपभोक्ताओं से 3.29 लाख का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें