फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस की सुविधा फिर भी पिता को ठेले पर ले जाने को मजबूर है बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भले ही आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा हो लेकिन इसकी पोल एक तस्वीर खोल रही है। बिलरियागंज क्षेत्र की रहने वाली एक बिटिया वर्षों से अपने पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास आती है। इसके पीछे बिटिया का आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस को बुलाने पर भी उनके द्वारा पैसों की मांग की जाती है। रविवार को बिटिया ठेले पर पिता बैठा कर इलाज के लिए बिलरियागंज कस्बा पहुंची थी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगवार गांव निवासी तहसीलदार (67) पुत्र बाबूलाल दो पुत्र व चार पुत्रियों के पिता है। दोनों पुत्र रोजीरोटी के लिए बाहर रहते है। दो बेटियों की उन्होंने शादी कर दी है और दो बेटिया अभी साथ रहती है। वही दोनों पिता की देखरेख करती है। परिवार के भरण पोषण के लिए तहसीलदार पल्लेदारी काम करते थे। लगभग 20 साल पूर्व उन पर सीमेंट की बोरी गिर गई, जिससे कमर की हड्डी टूट गई। वह अपने पैरों से चलने में असमर्थ हैं। दवा इलाज के लिए बेटी खुशबू ही उन्हें ठेले पर किसी तरह से बैठा कर ले जाती है। 20 सालों से इलाज चल रहा है, लेकिन अब तक तहसीलदार ठीक नहीं हो सके है। कभी इस डॉक्टर तो कभी उस डॉक्टर के यहां बेटी ठेले से लेकर पिता को पहुंचती है। रविवार को चिलचिलताती धूप में वह ठेले पर पिता तहसीलदार व मां रामावती को बैठा कर खींचते हुए बिलरियागंज बाजार में किसी वैध के यहां आयी थी।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस वाले भी मांगते है पैसा
पिता को इलाज के लिए लेकर बिलरियागंज कस्बा पहुंची बेटी खुशबू से जब यह कहा गया कि सरकारी एंबुलेंस तो चलती है और फ्री में मरीजों को अस्पताल ले जाती है। इसके बाद भी वह पिता को क्यों ठेले से लेकर आयी है। इस पर खुशबू की आंखें भर आयी और कहा कि सरकारी एंबुलेंस वाले भी पैसा मांगते है। साथ मौजूद मां रामावती ने बताया कि बिना कुछ लिए सरकारी एंबुलेंस वाले भी नहीं ले जाते, जिसके चलते मजबूरी में बिटिया ही ठेले पर पिता को इलाज के लिए इधर-उधर ले जाने को मजबूर है। जिले के सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने इस मामले में कहा कि सरकारी एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा है, बार-बार डॉक्टर को दिखाने के लिए यह सेवा नहीं है। जहां तक पैसा मांगने की बात है तो यदि ऐसा किसी एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों ने किया है तो इसकी लिखित शिकायत करें, निश्चित तौर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें