फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम प्रधान समेत दो घरों से उड़ाया लाखों का माल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची

Tue, 16 Apr 2024 12:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: दो घरों से चोरी की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गई। विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की गई।
विज्ञापन
चोरी के बाद मौका-मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव के प्रधान समेत दो लोगों के घरों से चोरों ने सोमवार की रात लाखों का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ सरायमीर थाना पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। चोर सबसे पहले नंदाव गांव निवासी अनिकेत यादव के घर में छत के रास्ते से घुसे। इसके बाद घर के एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़ कर एक जोड़ी पायल, तीन नथुनी, सोने की लाकेट, कान की बाली समेत लगभग तीन हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। 

खटपट की आवाज होने पर अनिकेत की नींद टूट गई तो उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकलने। इसके बाद पुलिस को रात में ही घटना की सूचना दे दी गई। अनिकेत के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने ग्राम प्रधान चंदा देवी के घर को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन


यहां से चोर कई बैग को उठा ले गए। जिसमें एक में दो थान जेवरात तथा अन्य में बच्चों के कापी किताब रखे थे। पड़ित परिवारों के अनुसार चोरों ने दोनों घरों से तीन लाख से अधिक का माल उड़ा दिया है। ग्राम प्रधान के पति दिनेश कुमार सरोज सीआरपीएफ जवान हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र प्रांत के नांदेड़ में तैनात हैं।

दो अप्रैल को वो भी छुट्टी पर आए थे। सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सुबह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंच कर पुलिस ने दोनों घरों में जांच पड़ताल किया। पीड़ित परिवारों ने चोरी के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें