फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
शहर के पुरानी कोतवाली श्री राम लीला मैदान में हिंद परिषद दल द्घारा स्थापित मां नव दुर्गा की मूर्? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां के दरबार में मत्था टेकने वालों की भीड़ लगी रही। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। वहीं चढ़ती-उतरी व्रत रखने वालों ने व्रत रखा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों पर मां के भक्तों का तांता लगा रहा। निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम पर तो जन सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती के आठवें रूप महागौरी की आराधना को मंदिरों में दर्शनार्थियों को तांता लगा रहा। चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी के दरबार में भक्तों ने मत्था टेका। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। उधर बड़ादेव स्थित मां दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी, बेलइसा सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं शारदीय नवरात्र में चढ़ती-उतरती व्रत रखने वालों ने घर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। निजामाबाद में मां शीतला धाम पर श्रद्धालुओं गौरा मां की आराधना की। मां के जायकारे और घंटे घडिय़ाल की आवाज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। मान्यता है कि मां के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर मां के दरबार कढ़ाई चढ़ाते हैं। ठेकमा के स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्त मां को नारियल-चुनरी चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार महराजगंज विकास खंड के मंदरेपुर गांव मां कात्यायनी देवी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां कात्यायनी के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में धूम मची हुई है। श्रीरामजानकी मंदिर, जगदीशपुर, दुर्वासा आदि स्थानों के मंदिरों में पूजन कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर के चौक स्थित देवी मंदिर में महा अष्टमी के अवसर पर श्रद्घालुओं की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें