राडवेज बस से यात्रा करती महिलाएं।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निशुल्क रोडवेज बस सेवा की सौगात दी है। सरकार के इस फैसले को लेकर बहने बहनें भी काफी खुश हैं। इसके तहत दो अगस्त कि मध्य रात्रि 12 बजे से तीन अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक मुफ्त सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा।
रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन ने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं। बहनें अपने भाई को राखी बांधने उसके घर जाती है। इस त्योहार पर सड़कों पर अक्सर भारी भीड़ रहती है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण भीड़ दिखाई पड़ रही है। फिर भी योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। जिससे बहने अपने भाइयों के कलाई में राखी बांधने के लिए उनके पास पहुंच सके।
इन रूटों पर इतनी चलेंगी बसें
40 बस - दिल्ली
20 बस - लखनऊ
20 बस - कानपुर
10 बस - वाराणसी
10 बस - गोरखुपर
10 बस - मऊ
10 बस - बलिया
10 बस - प्रयागराज