फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकते मिली युवती की लाश, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के गंभीरपुर बाजार निवासी एक युवती की लाश सोमवार को दिन में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकते हुए मिली। घटना के दौरान घर पर युवती के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर निवासी 22 वर्षीया रेशमा पुत्री दाऊद सोमवार को दिन में घर पर अकेली थी। मां खेत पर गई हुई थीं और छोटी बहनें स्कूल गई थीं। पिता रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। सोमवार को दोपहर में जब मां घर लौटीं और काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं खुला। अंदर से कोई हलचल ही मिली। अनहोनी की आशंका से मां बगल के रास्ते से घर के अंदर किसी तरह घुसीं तो बेटी रेशमा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। बेटी का शव पंखे से लटकते हुए देख मां की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने सूचना गंभीरपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ ज्ञानू प्रिया ने बताया कि युवती की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें