फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गला रेतकर युवती की हत्या, सरसों के खेत में खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jan 2024 05:49 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मृतका की पहचान मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव की अर्चना के रूप में हुई है। युवती का शव आजमगढ़ तक कैसे आया इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।  
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज ग्राम के बरही मौजा स्थित सरसों के खेत में सोमवार को एक युवती का शव खून से लथपथ मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बड़हलगंज गांव के ग्रामीण सोमवार को दिन में अपने खेत में काम करने पहुंचे तो सरसों के एक खेत में युवती की लाश पड़ी मिली। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतका की पहचान मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी अर्चना (19) पुत्री बिरजू के रूप में की गई। 

मृतका कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसकी लाश बड़हलगंज गांव स्थित सरसों के खेत में कैसे पहुंची यह ज्ञात नहीं हो सका है। मौके पर जहानागंज व चिरैयाकोट पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच की कवायद में जुट गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें