फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से उतरते ही छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमुड़ी से बुधवार को दिन में बोलेरो सवार बदमाशों ने स्कूल बस से उतरते ही एक छात्रा को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर भाग निकले। पुलिस अपहरण की सूचना पर सक्रिय हो उठी। बदमाशों को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा करने का पुलिस दावा कर रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार को छुट्टी होने पर स्कूल बस से घर जा रही थी। बस से उतरते ही बोलेरो सवार बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। मुबारकपुर थाना पुलिस मामले को लेकर हाथ-पांव मारना शुरू कर दिया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता ने अपहरण की तहरीर दी है। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही दोषी पुलिस की गिरिफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें