फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूब कर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अभ्भनपट्टी गांव निवासिनी युवती बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अभ्भनपट्टी गांव निवासिनी 19 वर्षीया रीमा पुत्री गौरी राम बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इन दिनों पूरा गांव घाघरा की बाढ़ से घिरा हुआ है। वर्तमान में पानी कुछ उतरा है लेकिन गांव के आसपास के गड्ढे अभी पानी से भरे हुए हैं। इन्हीं पानी से भरे एक गड्ढे में रीमा डूब गई। छह बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। इस दौरान गांव से चंद कदम दूरी पर स्थित बाढ़ का पानी भरे एक गड्ढे में रीमा का शव उतराया हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें