फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के पार घाघरा, 12 ग्राम पंचायतों के 60 मजरों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
सगड़ी के चक्की गांव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव में सफर करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम तेजी से जारी है। नदी में डिस्चार्ज हो रहे पानी के कारण नदी का जलस्तर दोनों गेजों पर लाल निशान से पार हो गया है। 12 ग्राम पंचायतों के 60 मजरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन

विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर 34 सेमी और डिघिया गेज पर 54 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है। बदरहुंआ नाले पर गुरुवार की शाम नदी का जलस्तर 71.56 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार की शाम 34 सेमी बढक़र 71.90 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 22 सेमी ऊपर है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर गुरुवार की शाम 70.52 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 54 सेमी बढक़र 71.06 मीटर हो गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 66 सेमी ऊपर है। घाघरा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से सगडी़ तहसील क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के 60 मजरों में बाढ़ का पानी भर गया है। सगडी में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं शुक्रवार को भी नदी में 3.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लोगों की सुविधा के लिए 24 नाव चलाई जा रही है। सैकडो़ संपर्क मार्गों पर पानी भरा है। जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर सतर्क है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सगडी़ अरविंद सिंह ने बाढ़ से घिरे गांवों का निरीक्षण किया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। बाढ़ से लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित है।
इन गांवों में भरा बाढ़ का पानी
सगडी़ तहसील क्षेत्र के चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढनपट्टी, मानिकपुर, अभनपट्टी, नैनीजोर, शाहडीह, सोनौरा, अजगरा मगर्वी, अराजी अजगरा मगर्वी, देवारा ईश्माइलपुर, अचल नगर, हैदराबाद, शिवपुर, कुड़ही, सहदेवगंज, औघडगंज आदि गांवों समेत 60 से अधिक मजरों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

एलर्ट पर रखे गए हैं राजस्व कर्मी
बाढ़ से घिरे गांव में राजस्व कर्मी लाउडस्पीकर लेकर ग्रामीणों को सूचित कर रहे हैं कि दो दिन में घाघरा नदी उफान पर होगी। इसलिए सुरक्षित स्थान पर लोग चले जाएं। घाघरा के तेजी से बढने पर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हाजीपुर बाढ़ चौकी पर बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंस का प्रयोग न करते हुए बाढ ़चौकी पर लोग बैठे हुए मिले।

सगड़ी सोनौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव से नव विवाहिता को ले जाते लोग।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों को बाढ़ आपदा की सूचना देकर आते राजस्व कर्मी।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी में बाढ़ क्षेत्र से निकल कर आते लोग।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के भदौरा में बाढ़ के पानी से हो कर महुला गढ़वल बांध पर जाते ग्रामीण।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें