फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से घर लौटे गौरव, परिजन खुशी से झूमे

विज्ञापन
यूक्रेन से लौटा गंभीरपुर क्षेत्र निवासी गौरव उपाध्याय परिवार के साथ। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
गंभीरपुर कस्बा निवासी गौरव उपाध्याय पुत्र शैलेंद्र उपाध्याय सोमवार को यूक्रेन से सकुशल घर लौटे। उनके आने पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे और मिठाई खिलाकर गौरव का स्वागत किया।
विज्ञापन

यूक्रेन से घर लौटे गौरव ने बताया कि 11 फरवरी को ही एंबेसी की ओर से बढ़ते तनाव को देखते हुए एडवाइजरी का जारी कर दी गई थी। हम लोग सतर्क थे लेकिन जब कई दिनों तक कुछ नहीं हुआ तो हम लोग आश्वस्त हो गए। 22 फरवरी की भोर में चार बजे जब हम लोग सोए हुए थे अचानक धमाके की आवाज गूंजने लगी। हम लोग काफी डर गए और बंकरों में पहुंच गए। 24 फरवरी को हम वहां से चले थे। खुद बस बुक की और रोमानिया बार्डर पर पहुंचे। जहां 10 किमी लंबी लाइन लगी हुई थी। वहां अंदर घुसने के लिए इंतजार करना भारी पड़ रहा था क्योंकि तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। ऐसे में किसी तरह से हम लोग नौ बजे बार्डर में घुसने में कामयाब हुए। एंबेसी द्वारा हमारे वहां रहने खाने व पीने के साथ ही कंबल आदि की व्यवस्था की गई थी। जब हम वहां से दिल्ली पहुंचे तो वहां यूपी के अधिकारी मौजूद थे। वह हमें लेकर यूपी भवन गए जहां खाना खिलाया फिर टैक्सी बुुककर हमें घर तक छोड़ा। गौरव ने कहा कि हमारी सरकार से अपील है कि वह यूक्रेन में फंसे छात्रों को जल्द बाहर निकाले क्योंकि वह हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें