फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा के लगे जयकारे

Fri, 18 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश उत्सव की गूंज पूरे जिले में रही। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी। वहीं, बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे की गूंज पूरे इलाके में सुनाई दे रही थी।हर तरफ भक्तिपूर्ण माहौल  दिख रहा थ्ाा। लोग अपनी कामाना की पूर्ति के लिए भगवान से दुआएं मांगते दिखे।
विज्ञापन


गुरुवार को जिले में गणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। घरों में लोगों ने भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह गणेश जी मंदिर पर सुबह से ही दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा था। सभी ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में श्रीगणेश का भव्य शृंगार किया।

उधर, गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में नगर के दामोदर कटरा में गणेश जी की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित की गई। शाम को पंडाल में गणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडल के संपत राव ने बताया कि 20 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। जबकि 21 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें