तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो अवैध देशी तमंचा (.315 बोर), दो कारतूस, दो बोरियों में क्रमशः 10 किलो 150 ग्राम और 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों के विरुद्ध थाना अतरौलिया में मु.अ.सं. 0234/25, धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट, व 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
आरोपी सचित पांडेय पर विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अभियुक्त सचिन पांडेय उर्फ आकृति पांडेय के खिलाफ जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े गंभीर अपराध शामिल हैं। सचिन पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
मुठभेड़ में घायल अभियुक्त सचिन पाण्डेय को सीएचसी अतरौलिया में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सचिन पांडेय उर्फ आकृति पाण्डेय पुत्र रामदयाल पांडेय अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर का निवासी है। वहीं उसके साथ पकड़ा गया दूसरा बदमाश नरसिंह यादव पुत्र देवनारायण यादव महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा तुर्कचारा मोती का पुरा का निवासी है।