फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: आईएएस अधिकारी बन ग्राम प्रधानों से की ठगी, गिरफ्तारी से बचने को फैलाई अपनी मौत की अफवाह; गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 03:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की साइबर पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश खुद को सूचना आयोग अधिकारी बताकर ग्राम प्रधानों से ठगी करता था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सूचना आयोग का अधिकारी बताकर ग्राम प्रधानों से ठगी करता था। आरोपी पंकज यादव ने खुद को राजभवन सचिवालय का अधिकारी हर्षवर्धन सिंह राठौर (आईएएस) बताकर राज्य भर के प्रधानों से अब तक लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और 3200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि यह कार्रवाई 13 जुलाई को की गई। अभियुक्त के विरुद्ध साइबर थाना आजमगढ़ में पहले से ही मुकदमा दर्ज था, जिसमें उसकी तलाश की जा रही थी। एसपी चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंकज यादव ने बताया कि वह एनआईसी की वेबसाइट से ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों की जानकारी एकत्र करता था। 

इसके बाद वह खुद को सूचना आयोग या राजभवन सचिवालय का अधिकारी बताकर प्रधानों को कॉल करता और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलता था। सरकारी टैक्स या निधियों की फर्जी जांच के नाम पर वह प्रधानों को गुमराह करता और अपने बताए खातों में रकम ट्रांसफर करवा लेता था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस से भी भिड़े हमलावर 

विज्ञापन

गिरफ्तारी में करनी पड़ी मशक्कत

साल 2024 में उसने आजमगढ़ जिले के गोछा गांव के प्रधानपति मो. आरिफ को इसी तरीके से ठगी का शिकार बनाया। खुद को राजभवन का सचिव बताकर उसने आरिफ से कुल 8,26,995 रुपये ठग लिए। ठगी का यह सिलसिला कई जिलों में फैला हुआ था।
 
आरोपी पंकज यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। इतना ही नहीं उनसे खुद के मरने की झूठी खबर तक फैला दी। उसने फर्जी मौत की तस्वीरें बनाकर परिजनों और जान-पहचान वालों के साथ-साथ पुलिस तक पहुंचाई। हालांकि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक लोकेशन के आधार पर उसे चित्रकूट जिले से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी पंकज यादव बाराबंकी जनपद के असन्द्रा थाना क्षेत्र के नाथूपुर सूरजपुर 35 रामसनेही घाट का निवासी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें