पुलिस की ओर से जारी आपराधिक इतिहास में कुंटू सिंह के नाम हत्या, लूट, गैंगेस्टर, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 78 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने गिरोह के अन्य तीन सदस्यों बंदना सिंह, सुनील सिंह व नरेन्द्र सिंहपर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस मामले में बंदना सिंह सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विशेष टीम गठित, दस्तावेज़ व संपत्तियों की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि गिरोह की संपूर्ण गतिविधियों, आर्थिक स्रोतों, सहयोगियों, तथा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कराने वाले नेटवर्क की जांच को लेकर विशेष टीम बनाई गई है। विद्यालय प्रबन्धन से जुड़े दस्तावेजों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।