फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: बिहार के साथी संग यूपी के इस जिले में चेन स्नेचिंग करता था लुटेरा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 01:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश अपने बिहार के साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की थाना सिधारी पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण करते हुए एक शातिर वांछित लुटेरे को शुक्रवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी गई चैन, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तीन नवंबर को थाना सिधारी क्षेत्र के पल्हनी में एक महिला से सोने की चैन की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत था। शुक्रवार की भोर में सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल एक लुटेरा असलहा व लूटी गई चैन के साथ मोटरसाइकिल से बिहार की ओर जाने वाला है। 

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और टीम इटौरा (टेउखर) नहर पटरी करनपुर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। कुछ समय बाद एक व्यक्ति काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और फिसलकर मोटरसाइकिल गिर पड़ी। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे एसआई धर्मेन्द्र शर्मा बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी ने स्वीकार किया अपराध

बदमाश की शिनाख्त राजकुमार उर्फ डिम्पल निवासी ग्राम सेठवल, थाना रानी का सराय के रूप में की गई। थाना प्रभारी सिधारी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है और साथी बिहारी प्रांत के खगड़िया जिला निवासी पिंकेश के साथ मिलकर संगठित गिरोह के रूप में लूट व चोरी की घटनाएं करता है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी पिंकेश के साथ पल्हनी में महिला से चैन की लूट की थी तथा लूट की चेन विभाजन के लिए आज चोरी-छिपे बाइक से बिहार जा रहा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें