फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर का आरोपी फरार, थाने में किसी को नहीं लगी भनक, महकमे में हड़कंप

Wed, 08 Feb 2023 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने से बीती रात गैंगस्टर का आरोपी फरार हो गया। दीदारगंज और अहरौला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
दीदारगंज थाने की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने से बीती रात गैंगस्टर का आरोपी फरार हो गया। उसे मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दीदारगंज और अहरौला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के ब्रह्मनी गांव निवासी मनोज गौतम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया और दीदारगंज थाने पर बैठाया। मंगलवार रात किसी समय मनोज पुलिस कस्टडी को धत्ता बताते हुए फरार हो गया। इस बात की जब भनक लगी तबतक काफी देर हो चुकी थी।

शातिर अपराधी के पुलिस कस्टडी से फरार होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर फरार मनोज गौतम की गिरफ्तारी को लेकर दीदारगंज, अहरौला थाना पुलिस के साथ ही एसओजी की दोनों टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। बुधवार दोपहर तीन बजे के लगभग एसओजी की दोनों टीमें अहरौला के माहुल क्षेत्र में नजर भी आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पूछने पर एसओ दीदारगंज और अहरौला पुलिस जवाब देने से बचते नजर आई। एएसपी ग्रामीण (आजमगढ़) राहुल रूसिया ने कहा कि एक अपराधी के फरार होने की सूचना मिली है। जिसकी तलाश में पुलिस व एसओजी की टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें