फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड पूलिंग स्कीम के तहत धरातल पर उतरेगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के विस्तार के लिए बनाई गई नई काशी योजना में रिंग रोड के किनारे और बाबतपुर के बीच के सात गांव की 329 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है। अब लैंड पूलिंग स्कीम के तहत इस इस क्षेत्र के विकास पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की बढ़ती आबादी और जरूरत को देखते हुए केंद्रीय शहरी एवं आवास विभाग की ओर से काशी के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर वीडीए को कार्य सौंपा गया है। वीडीए ने इस योजना के लिए रिंग रोड के किनारे और बाबतपुर के बीच के कुल सात गांवों की जमीन चिह्नित कर आउट लाइन मैप तैयार किया है। इनमें ऐढ़े, आदमपुर, तारापुर, अमौलिया, हरीबल्लभपुर, बनियापुर और ऐकला शामिल हैं। यहां शहर की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। शासन स्तर से इसके सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये मिले हैं, जिसका उपयोग इस क्षेत्र का खाका तैयार करने में किया जाएगा।
यह है लैंड पूलिंग स्कीम
किसानों की सहमति के बाद इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पार्क जैसी सुविधाओं का विकास करेगा। विकास शुल्क के रूप में 15 प्रतिशत जमीन लेकर बाकी जमीन बेचने का अधिकार किसानों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होगा फायदा
लोगों को व्यवस्थित कॉलोनी, स्कूल, कॉलेज से लेकर अस्पताल, पार्क और मॉल आदि सुविधाएं मिलेंगी। विकास कार्य होने के बाद किसानों को जमीन की कई गुना कीमत मिल सकती है।
प्रशिक्षित किए जाएंगे अधिकारी
नई काशी की योजना के तहत दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच अगस्त से आयोजित किया गया है जो चार दिन तक चलेगा। इसमें वीडीए से नगर नियोजक मनोज कुमार सहित कई अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान चंडीगढ़, नोएडा सहित विदेश के शहरों के मॉडल भी दिखाए जाएंगे। कई विभागों के विशेषज्ञ सुझाव भी देंगे।
नई काशी के लिए सात गांवों का एक संभावित क्षेत्र तैयार किया गया है। इसके लिए होने वाले प्रशिक्षण में वीडीए के नगर नियोजक और टाडन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी भी शामिल होंगे। शहर के विस्तार का खाका तैयार कर इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाएगा। -राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें