फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने रविवार को यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बना कर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रहा है। मोलनापुर गांव के पास ब्रह्मबाबा स्थान के पास से पुलिस ने दोनों को पकड़ा। इनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं, तमंचा-कारतूस, 26 मोबाइल व दो हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मोलनापुर गांव के पास ब्रह्म बाबा स्थान चबुतरे पर दो व्यक्ति संदिग्धावस्था में बैठे दिखायी दिए। पुलिस ने उन्हें पास आने का इशारा किया तो दोनों उठ कर भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मुनील निषाद निवासी चकिया दूबे रामपुर थाना तहबरपुर व दुर्गा निषाद निवासी बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौल बताया। भागने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके पास चोरी की मोबाइल व नशीली दवा है। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने इनके पास से कुल 26 मोबाइल, दो हजार रुपये नकद बरामद किया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि वे बस व ट्रेन में यात्रा करने वालों से पहले दोस्ती करते फिर नशीला पदार्थ खिला कर उनका समान लूट कर फरार हो जाते है। जो भी सामान मिलता है वह हम अपने साथियों के बीच बराबर-बराबर बांट लेते है। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें