आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत जोकहरा के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभी रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्याहर कोतवाली के गंगापुर गांव निवासी सुबास (27) पुत्र वंशराज रविवार की रात बारात में बाइक से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव का ही पवन भारती (23) भी मौजूद था। दोनों जैसे जोकहरा के पास पहुंचे अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुबास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के भेजा। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाई व तीन बहन बताए गए है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।