जायसवाल त्रिमुहानी में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ सोमवार को देर रात किया गया। भक्तों के गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से इलाके गूंजते रहे। देर रात केशवपूर स्थित सरजू नदीं में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा और आरती की गई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद फूलों से सजाए गए ट्रैक्टर पर प्रतिमा को रखकर पूरे नगर का भ्रमण कराया गया। जिधर से भी प्रतिमा गुजरी दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। देर रात नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विसर्जन जुलूस केशवपुर गांव स्थित सरजू नदी के तट पर पहुंचा। जहां ब्राह्मणों ने विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन कराया।
विसर्जन जुलूस के साथ भानू पाटिल, महेश पाटिल, संजय पाटिल, अनिल जासवाल, रिंकू सोनी, सुनिल पाटिल, राकेश सोनी, धर्मेंद्र सोनी, दिलीप सोनी आदि चल रहे थे।