फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेश अध्यक्ष, प््रवीण महामंत्री चुने गए

Tue, 22 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी में सोमवार को मतदान के बाद मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर शैलेश यादव, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक शर्मा और महामंत्री पद के लिए प्रवीण कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


शाम तीन बजे से शुुुरू हुई मतगणना का कार्य देर शाम लगभग साढ़े सात बजे तक चला। मतगणना अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेश यादव को 767 और रामदयाल को 586 मत मिले। इस प्रकार शैलेश यादव को 181 मतों से विजई घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों अभिषेक शर्मा और दिवाकर में सीधा मुकाबला था। मतगणना में अभिषेक शर्मा को 737 और दिवाकर को 590 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार अभिषेक शर्मा को 147 मतों से विजई घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद की मतगणना में प्रवीण कुमार को 587, शिवम  यादव को 408, श्रीकिशुन यादव को 333 और मुकेश कुमार को 18 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद प्रवीण कुमार को 179 मतों से विजई घोषित किया गया। पुस्तकालय मंत्री पद पर अकेला प्रत्याशी होने के कारण रामजनम यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद में 26, उपाध्यक्ष पद में 52, महामंत्री पद में 33 मत अवैध पड़े।
विज्ञापन

 उधर, मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। प्राचार्य डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना और चुनाव अधिकारी डा. अखिलेश चंद नग पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोपहर दो बजे तक चले मतदान में कुल 55.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही सुरक्षा की दृष्टि से आठ थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे।

सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे तक चला। चुनाव अधिकारी डा. अखिलेश चंद ने बताया कि चुनाव में कुल 2492 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन                कुल 1379 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 55.34 रहा। मतदान के लिए परिसर मे सात बूथ बनाए गए थे।

सबसे अधिक मतदान बूथ संख्या दो पर हुआ और सबसे कम बूथ संख्या सात पर।  सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय गेट के दोनो तरफ सड़क पर बैरिकेटिंग की गई थी। बिना परिचय पत्र के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह रहा। सभी ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया और मत का प्रयोग किया।
मतदान के दौरान की गई बैरिकेडिंग के दोनों तरफ प्रत्याशियों के समर्थक जमे हुए थे।

उनके द्वारा लगाए जा रहे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। उनके द्वारा लगाए गए पोस्टर और बैनर से पूरी सड़क पटी हुई थी। इस दौरान कुछ समर्थकों द्वारा उपद्रव करने की कोशिश भी की गई लेकिन पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया।

इस मौके पर एसडीएम सगड़ी चंद्र प्रकाश सरोज, सीओ सगड़ी नंदकुमार ओझा सहित जीयनपुर कोतवाली प्रभारी एसएन वर्मा के अलावा बिलरियागंज, रौनापार, कप्तानगंज, महराजगंज, तहबरपुर, अतरौलिया, अहरौला सहित आठ थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान, विद्यालय के प्राचार्य डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, चुनाव अधिकारी डा. अखिलेश चंद, डा. कैलाशनाथ गुप्त, डा. रामजी सिंह, डा. रामअवध यादव, डा. प्रेमचद् यादव, डा. प्रदीप राय, शैलेश पाठक, शशिकुमार मिश्र, डा. हसीन खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें