फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: FST ने कार से बरामद किया तीन लाख कैश, कागज मांगने पर युवक ने कही ये बात

Tue, 16 Apr 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: कार फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में आचार संहिता के दौरान जनपद में एफएसटी टीम द्वारा मंगलवार को पहली बार एक कार से टीम ने तीन लाख रुपये की बरामदगी की है। कार मालिक द्वारा मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। जिसके कारण टीम ने मिले पैसे को जब्त कर लिया। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को एफएसटी टीम प्रभारी रामतीर्थ यादव जुनैदगंज चौराहे पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने वहां से गुजर रही एक हुंडई वरना कार को रोका। जब टीम द्वारा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन लाख रुपये बरामद हुए। 

यह कार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी। मौके पर दीपक सिंह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी एक पुरानी कार को बेचकर उसका पैसा कहीं देने के लिए जा रहे थे। जिसको वह पैसा देने के लिए वह जा रहे थे। 
विज्ञापन


उसने भी कहा कि वह पैसा उनके पास लेकर आ रहे थे। लेकिन वह भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एफएसटी टीम ने कार से मिले पैसे को जब्त कर लिया। टीम ने कार मालिक को अभिलेखों के साथ शिकायत निवारण समिति के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया।

बोले अधिकारी
आज सुबह एफएसटी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जुनैदगंज चौराहे से एक कार से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार मालिक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसके कारण उसके पैसे को जब्त कर लिया गया है। अब अगर वह शिकायत निवारण समिति के समक्ष यह साबित कर देगा कि उक्त रकम चुनाव में उपयोग के लिए नहीं थी बल्कि वह दूसरे कार्य के लिए लेकर जा रहा था तो यह रकम उसकी वापस हो जाएगी। - अनुराग कुमार श्रीवास्तव, एफएसटी प्रभारी व मुख्य कोषाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें