फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgrah News: मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया

Wed, 08 May 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में  बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एफएसटी प्रथम व सरायमीर पुलिस ने संजरपुर से एक मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद किए। 
विज्ञापन
मैजिक वाहन की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से चौकन्ना है। इसके तहत बुधवार की सुबह सरायमीर पुलिस व एफएसटी प्रथम ने संजरपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इन दौरान एक मैजिक से 1.40 लाख रुपये बरामद किया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
एफएसटी प्रथम यमुना सिंह यादव व सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय बुधवार की सुबह संजरपुर में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मैजिक वाहन से 1.40 लाख रुपये बरामद किया गया। रुपये के बाबत मैजिक चालक पंकज यादव पुत्र किशुन यादव निवासी ग्राम भदुली थाना सिधारी कोई संतोषजनक उत्तर एवं कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर एफएसटी प्रथम ने आवश्यक कार्यवाई करते हुए बरामद रुपये को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें