फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: खुद को एसडीएम बताकर खरीदी 14 हजार की मिठाई, चेक से किया पेमेंट, बैंक में निकला फर्जी

Wed, 03 Nov 2021 02:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

धनतेरस के दिन आजमगढ़ जिले के जीयनपुर बाजार में प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता को खुद को एसडीएम बताकर 14 हजार की चपत लगा दी। मिठाई खरीदने के बाद चेक से भुगतान किया जो फर्जी निकला। 
विज्ञापन
फर्जी चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। धनतेरस के दिन खुद को एसडीएम बताकर एक ठग ने मिठाई विक्रेता को 14 हजार की चपत लगा दी। विक्रेता को जब नुकसान का पता चला तो उसके होश उड़ गए। मामला जिले के जीयनपुर बाजार स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान का है। जहां पर दूर-दराज से लोग मिठाई खरीदने आते हैं।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन मंगलवार शाम तीन लोग काले रंग की स्कॉर्पियो से दुकान पर पहुंचे। अलग-अलग प्रकार के 14 हजार रुपए की मिठाई खरीदी। तीन लोगों में से एक ने दुकानदार को खुद का परिचय आजमगढ़ सदर के एसडीएम अमित राय बताया। दुकानदार ने भी 'साहेब' को देखकर आवभगत की।

भुगतान की बारी आई तो कथित एसडीएम ने कैश न होने का हवाला देते हुए 14 हजार रुपए का चेक काट कर दिया और स्कॉर्पियो में बैठकर चलते बने। दुकान मालिक श्यामराज जब चेक को बैंक में जमा करने गया तो पता चला कि यह फर्जी चेक है। चेक पर भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर लिखा हुआ है।
विज्ञापन

पढ़ेंः कनाडा सरकार ने लौटाई मां अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति, 15 को काशी विश्वनाथ धाम में होंगी स्थापित
विज्ञापन

'समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें'

चेक पर अमित कुमार का नाम अंकित है। अब फर्जी चेक लेकर दुकानदार इधर-उधर भटक रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब वो करे तो क्या करे। त्योहार के दिन खुद के साथ हुए फर्जीवाड़े पर उसे भरोसा नहीं हो रहा। इधर, इस घटना के बाद जीयनपुर बाजार के व्यापारी अब ठगों को लेकर सतर्क हो गए हैं। 
पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें