फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीपावली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एक लाख 67 हजार लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। आधार प्रमाणीकरण एवं बैंक से खाता लिंक होने पर पहला सिलिंडर लाभार्थियों को नवंबर और दिसंबर में मिलेगा जबकि जनवरी से लेकर मार्च तक दूसरा उनको सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन


समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की रसाेई को धुआं मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है। करीब पांच से छह साल पूर्व शुरू योजना में अब तक जिले में 1,67,995 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार ने होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। दीपावली का सिलिंडर नवंबर और दिसंबर के बीच जारी किया जाएगा। इस आशय का पत्र प्रमुख सचिव ने भेजा है। जिला पूर्ति विभाग जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने वाले लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि 36 हजार 350 उपभोक्ताओं का आधार लिंक एवं प्रमाणीकरण पूर्ण हो चुका है। जिन्हें दीपावली से नि:शुल्क सिलेंडर का लाभ मिल जाएगा। कहा कि एजेंसियों पर सिलेंडर की पूरी कीमत अदा करनी होगी। उसके बाद कंपनियां उनके खाते में सब्सिडी की रकम भेजेंगी। उन्होंने बताया कि कागजात सही कराने के बाद जनवरी से मार्च तक दूसरे चरण में शेष लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें