फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन में नोट दो गुना के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में इन दिनों 75 दिन के भीतर नोट दो गुना करने का झांसा देकर लोगों के रुपये हड़पने वाला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य जिले के करीब 100 से अधिक लोगों का लाखों रुपये हड़पकर बैठ गए हैं। ग्राहकों को फंसाकर उन्हें विश्वास दिलाने के लिए गिरोह के सदस्य गुगल पर सर्च कर अपनी कंपनी का नाम भी दिखाते हैं। जो लोग कंपनी में रुपये लगाए हैं और उनका समय पूरा हो गया है। वे लोग अब कंपनी वालों से अपने रुपये मांग रहे तो ठग देने की बजाय इधर-उधर की बात करते हुए उन्हें टरका रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार होने वालों में आजमगढ़ शहर से लेकर गांव देहात तक के लोग शामिल हैं। पीड़ितों के मुताबिक कंपनी के ज्यादातर सदस्य भी जिले के ही रहने वाले हैं। कंपनी के सदस्य जिले के और परिचित होने की वजह से ज्यादातर लोग इनके झांसे में आकर अपने रुपये लगा दिए। पीड़ितों को भी यह खुशी थी कि 75 दिन में उनके रुपये दो गुना हो जाएगा। जिसका प्रयोग वे लोग अपने विकास के कार्य में लगा देंगे। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी के लोग शहर के एक खास ठिकाने पर मीटिंग बुलाते थे। जहां पर वे लोग लग्जरी गाड़ी से पहुंचते थे। इनमें से कईयों का शहर और गांव में अच्छीखासी हवेली है। बड़े राजनीतिज्ञों से भी इनकी अच्छीखासी जान पहचान भी है। ठगों के चमक-दमक में फंसकर कोई 50 तो कोई एक लाख रुपये तक की रकम दो गुना करने के लिए कंपनी में लगा दिया। समय पूरा होने के बाद जब वे लोग कंपनी के एजेंटो से अपने दो गुना हुए रकम मांगने लगे तो रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ितों की मानें तो इस कंपनी के लोग झांसे में लेते वक्त गुगल पर अपनी और भी कई कंपनियों को शर्च कर दिखाया। जिससे लोगों को विश्वास हो गया था, लेकिन अब ठगी के शिकार लोग अपनी रकम पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें