फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली पड़ी महंगी, कोटेदार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला के छितौना गांव के कोटेदार को राशन वितरण में धांधली करना महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में आरोप पुष्ट होने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिले में कोटेदारों द्वारा गरीबों का निवाला छीनने का सिलसिला अभी जारी है। ऐसा ही एक मामला अहरौला क्षेत्र में देखने को मिला। विकास खंड अहरौला के पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी ने बताया कि छितौना गांव के प्रधान ने आरोप लगाया कि कोटेदार अजय कुमार सिंह राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। यूनिट से कम लोगों को राशन दिया जा रहा है। अंगूठा लगवाकर राशन ही नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं निर्धारित सरकारी रेट से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। इसकी जांच कराई गई तो आरोप पुष्ट हो गया। इस पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें