फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ बीघे खेत काट चुकी घाघरा

Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
देवाराखास राजा के मुराली का पुरा गांव में शनिवार को घाघरा की विनाशलीला जारी। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा तेजी से कृषि योग्य भूमि को काटती जा रही है। इस वर्ष नदी अब तक लगभग सवा सौ बीघे कृषि योग्य भूमि को अपनी धारा में विलीन कर चुकी है। नदी खेती की भूमि को काटने की बाद अब आबादी की भूमि के करीब पहुंच गई है। ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


घाघरा का तांडव महुला-गढ़वल बांध के उत्तरी हिस्से में शुरू हो गया है। नदी तेजी से कृषि और आवासीय इलाके को काटकर अपनी धारा में विलीन करती जा रही है। इसे देख ग्रामीणों का पलायन जारी है। इस वर्ष दो रिहाइशी मड़ई घाघरा की धारा में समा चुकी है। हरैया ब्लॉक के देवारा खास राजा गांव का मुराली का पुरा कटान की जद में आ चुका है।

नदी गांव के छेदी यादव का एक बीघा, रामवृक्ष का डेढ़ बीघा, मुराली का तीन बीघा, राधेश्याम का चार बीघा, शिवनाथ का एक बीघा, लालबचन का साढ़े चार बीघा, राम कवल डेढ़ बीघा, लालधर ढाई बीघा, तीर्थराज का चार बीघा, परसन का 15 बिश्वा, सजगू का ढाई बीघा, पतिराज का पांच बीघा, बांसू का तीन बीघा, लछिराम का पांच बीघा, त्रिलोकी का 10 बीघा, लालचन का छह बीघा, प्रकाश का पांच बीघा, फूलबदन का 10 बीघा, मुन्शी छह बीघा, तीरथ 10 बीघा, देवकी का आठ बीघे गन्ने की फसल को काट चुकी है। 40 बीघा आबादी की जमीन को घाघरा निगल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें