फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम से भंवरनाथ तक मार्ग बन सकता है फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बजट सत्र के दौरान रोजवेज बाईपास और स्टेडियम से भंवरनाथ तक के मार्ग पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते इन मार्गों को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन क भेजने की जिम्मेदारी लोनिवि के एक्सईएन निर्माण खंड पांच को सौंपी है।
विज्ञापन

शिब्ली कालेज, सुखदेव पहलवान स्टेडियम होते हुए भंवरनाथ का मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों में एक है। यह शहर को लखनऊ हाईवे और गोरखपुर मार्ग को भी जोड़ता है। बाईपास के अलावा गोरखपुर और फैजाबाद की तरफ से शहर में प्रवेश करने का ये प्रमुख मार्ग है। बाईपास के साथ ही इस मार्ग पर अतिक्रमण की काफी समस्या है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद भी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा था। एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान इस समस्या को विधानसभा में उठाया था। मार्ग से अतिक्रमण हटवाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी थी। विधानसभा में मामला उठने के बाद जिला प्रशासन भी इस दिशा में कुछ गंभीर हुई है। पिछले दिनों नगर निकायों की बैठक में जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच से स्टेडियम होते हुए भंवरनाथ मार्ग को फोरलेन का करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। फोरलेन का ये मार्ग वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 तक बनेगा। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के साथ रोडवेज बाईपास और इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाए। अतिक्रमण हटवाकर यातायात को सुगम बनवाया जाए।
स्टेडियम से भंवरनाथ होते हुए एनएच-233 तक मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। इस बारे में पीडब्ल्यूडी से बात कर जल्द प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें